श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अंधेरी पश्चिम में रहने वाली एक महिला वकील से फ्लिप कार्ट के डिलिवरी बॉय द्वारा अश्लीलता करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने फ्लिप कार्ट डिलिवरी बॉय के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधेरी पश्चिम, अपना बाजार के पास स्थित केदार दर्शन निवासी वकील एन. एम. लोद के भाई निखिल लोद ने गत 6 मई को फॉग कंपनी के दो पर्फ्यूम का ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। 8 मई को जब फ्लिप कार्ट का डिलीवरी बॉय अल्ताफ मिर्जा पर्फ्यूम की बोतलें लेकर वकील एन. एम. लोद के घर पहुंचा तो निखिल घर पर नहीं थे। घर पर कैश नहीं होने के कारण वकील एन. एम. लोद ने अल्ताफ से पर्फ्यूम की बोतल ले ली और रुपये निखिल के मोबाइल से मिलने की बात कही।


8 मई को ही रात पौने 9 बजे के करीब अल्ताफ दोबारा वकील लोद के घर आकर बोला कि, ” मैडम आपके भाई ने अभी तक रुपये नहीं भेजे हैं। आप पर्फ्यूम की बोतलें लौटा दीजिए। वकील एन. एम. लोद ने जैसे ही डिलिवरी वापस की अल्ताफ ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और भद्दी-भद्दी गालियां दी। वकील एन. एम. लोद ने अंबोली पुलिस थाने में मामले की शिकायत कर दी।


मामले की गंभीरता को समझते हुए अंबोली पुलिस ने 20 मई को एफआईआर क्रमांक 507/2025 के अंतर्गत फ्लिप कार्ट के डिलिवरी बॉय अल्ताफ मिर्जा के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


