बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तार

Date:

श्रीश उपाध्याय/ मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में एक और आरोपी को अकोला से गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने दी है.

दत्ता नलावाडे ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने अकोला से सुमित दिनकर वाघ को गिरफ्तार किया है. सुमित ने गुजरात के आनंद स्थित कर्नाटक बैंक अकाउंट से गिरफ्तार आरोपियों गुरुनेल सिंह के भाई , रूपेश मोहोल और हरीश कुमार को रुपये ट्रांसफर किए थे. फरार अभियुक्त शुभम लोनकर की हिदायत पर सुमित ने उपर्युक्त आरोपियों को रुपये ट्रांसफर किए थे.

दत्ता नलावाडे ने यह भी बताया कि रुपये ट्रांसफर करने के लिए सुमित ने नए सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था. सुमित ने गिरफ्तार आरोपी सलमान वोरा के नाम पर अकाउंट खोला था. जांच के दौरान मालूम हुआ है कि सुमित और फरार आरोपी शुभम लोनकर साथ साथ पढ़ाई करते थे और दोनों अच्छे मित्र है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...