बिपिन गुप्ता बने मीरा-भायंदर भाजपा के नए मीडिया प्रभारी: संगठन को मिलेगी नई धार।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को और विस्तार देते हुए मीडिया जगत के अनुभवी व्यक्तित्व बिपिन गुप्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। Tv9 महाराष्ट्र की फाउंडर टीम के सदस्य रहे बिपिन गुप्ता को मीरा-भायंदर भाजपा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिपिन गुप्ता की यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मीरा-भायंदर के विधायक और कद्दावर नेता आमदार नरेंद्र मेहता के कुशल नेतृत्व में पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। नियुक्ति पत्र सौंपते समय मीरा-भायंदर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने विश्वास जताया कि बिपिन गुप्ता के अनुभव से पार्टी के मीडिया विंग को मजबूती मिलेगी।मीडिया के क्षेत्र में बिपिन गुप्ता एक जाना-माना नाम हैं। Tv9 महाराष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की शुरुआती टीम का हिस्सा रहने के कारण उन्हें पत्रकारिता और जनसंपर्क की गहरी समझ है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से भाजपा आगामी चुनावों और पार्टी के प्रचार कार्यों में डिजिटल और पारंपरिक मीडिया का बेहतर समन्वय कर पाएगी।इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

बिपिन गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं विधायक नरेंद्र मेहता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोदी सरकार के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: अमित शाह

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री...

मालवणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78.90 लाख रुपये की व्यावसायिक मात्रा हेरोइन जब्त, 2 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम ने...