बुर्का पहनने पर बच्चा चोर समझकर युवक की पिटाई, पुलिस ने अफवाहों को बताया बेबुनियाद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के विक्रोली पश्चिम स्थित पार्कसाइट इलाके में सोमवार सुबह अफवाहों के चलते भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बुर्का पहनकर घूम रहे युवक को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझ लिया और बिना सच्चाई जाने उस पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

पुलिस जांच में उसकी पहचान तौसीफ मोहम्मद शेख (33) के रूप में हुई, जो पेशे से ऑटो रिक्शा चालक और उसी इलाके का रहने वाला है।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि किराए को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ यात्रियों ने उसे भुगतान नहीं किया था। उन्हीं यात्रियों की तलाश में पहचान छिपाने के लिए उसने बुर्का पहन रखा था।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की अफवाह पूरी तरह निराधार है और इस मामले में कोई अपराध नहीं हुआ है।मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं।

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि के सूचना फैलाने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ऐसी अफवाहें निर्दोष लोगों की जान और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी में 1.26 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्‍स समेत एक पैडलर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...