मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रीय सांस्कृतिक संवर्धन समिती द्वारा सावन के पवित्र माह में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोरीवली – पूर्व स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। इस पारंपरिक और भव्य आयोजन में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और विधायक संजय उपाध्याय ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और वहां पहुंचे हजारों शिव भक्त कांवडियों का उत्साह बढ़ाया ।


इस अवसर पर दहिसर विधान सभा की विधायक मनिषा ताई चौधरी, विश्व हिन्दू परिषद के सुनील कपूर तथा पंडित आर.के .शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


