● कार्रवाई के बाद भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने सभी पदों से कुछ दिनों के लिए हुए दूर .
● स्टूडियो पर कार्रवाई के बाद गोपाल शेट्टी ने कहा मैं खुद का जनसंपर्क कार्यालय भी तोड़ दूंगा.
मुंबई वार्ता संवाददाता

आज सुबह बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोरिवली पश्चिम स्थित के. डिवाइन लॉन्स एंड कन्वेंशन पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई से नाराज पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने इस तोड़क कार्रवाई का विरोध किया है।


उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक परमिशन लेने के बाद ही निर्माण किया गया था, फिर भी बीएमसी ने इसे गिराकर करोड़ों का नुकसान किया है।
गोपाल शेट्टी ने कहा, “जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक मैं बीजेपी के सभी पदों से दूर रहूंगा। सभी को मालूम है कि मुंबई में अपने घर को बनाने के लिए भी मनपा अधिकारियों, RTI ऐक्टिविस्ट, राजनीतिज्ञों को रिश्वत देनी पड़ती है। स्थानीय मनपा अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए। आज मनपा ने कानून को दरकिनार कर कार्रवाई की है। सभी लोग मनपा की कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय गए हैं।
गोपाल शेट्टी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अदालत इस मामले का संज्ञान लेते हुए मनपा पर दंडात्मक कार्रवाई करेगी।


