ब्राह्मण समाज की एकता हेतु ऐतिहासिक संगोष्ठी का आयोजन ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में, समाज की एकता, जागरूकता और गरिमा के उद्देश्यों को लेकर 22 मई 2025 को सायं 4:00 बजे तिवारीस सरस्वती क्लासेस, सांताक्रूज़ (पूर्व), मुंबई में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह विशेष आयोजन परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी युगल किशोर तिवारी के सान्निध्य में, तथा महाराष्ट्र राज्य इकाई के अध्यक्ष प्रो. दयानंद तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कोने-कोने से पधारे ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन, चिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर श्री देवेंद्र तिवारी, प्रमोद कुमार उपाध्याय, भारत शुक्ला, प्रेमनाथ त्रिपाठी, सुशील योगी, विकास तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

युगल किशोर तिवारी ने कहा, “ब्राह्मण समाज का दायित्व केवल अपने समाज तक सीमित नहीं है, यह राष्ट्र की चेतना का वाहक है। आज समय की पुकार है कि हम अपनी जड़ों की ओर लौटें, संगठन की शक्ति को पहचानें, और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में अग्रणी भूमिका निभाएँ।”

प्रो. दयानंद तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा, “भगवान परशुराम की तपस्या और संकल्प हमें प्रेरणा देते हैं कि हम देशभर में ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में बाँधें। यह परिषद समाज को एकजुट करने की दिशा में एक दृढ़ कदम है। श्री युगल किशोर तिवारी जी का मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।”

सभी वक्ताओं ने समाज में संवाद, संगठन और सांस्कृतिक गतिविधियों के सतत आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम का समापन “एकता, संस्कृति और सशक्त समाज” के संकल्प के साथ हुआ, जहाँ उपस्थित जनसमुदाय ने प्रतिज्ञा ली कि वे ब्राह्मण समाज की गरिमा और संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव संगठित रहेंगे और इस विचारधारा को देशभर में फैलाएंगे।

इस अवसर पर युगल किशोर तिवारी जी का गरिमामय स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...