■मालेगांव केस में सभी आरोपी बरी, हिंदू समाज पर से कलंक हटा।
मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे जी ने मालेगांव बम धमाके में आए फैसले के बाद अपनी भूमिका रखते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा की मालेगांव बम धमाका मामले में कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा समेत सात निर्दोष हिंदुओं को जानबूझकर फंसाया गया और उन्हें 17 वर्षों तक परेशान किया गया। कांग्रेस ने “भगवा आतंकवाद” का नाम देकर केवल वोटबैंक की राजनीति की है कोर्ट का फैसला आने के बाद अब उन्हें पूरे हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।


एकनाथ शिंदे जी ने कहा कि एनआईए कोर्ट के फैसले ने आज हिंदू समाज के माथे से लगा हुआ कलंक मिटा दिया है। “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” — यह नारा अब सौ गुना अधिक ताकत से पूरे देश में गूंजेगा, इसमें कोई शक नहीं।कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को निर्दोष ठहराए जाने के बाद एकनाथ शिंदे जी ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी राजनीति के साजिश का पर्दाफाश हुआ है साथ ही उन्होंने कहा की 17 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सातों आरोपियों को विशेष अदालत से न्याय मिला है।


उन्होंने कहा, “न्याय में देरी हुई, यह सच है, लेकिन सत्य की कभी हार नहीं होती — यह एक बार फिर साबित हुआ है।एकनाथ शिंदे जी ने कहा कि मालेगांव विस्फोट में। देशभक्तों को झूठे आरोपों में जेल भेजा गया है। शिवसेना शुरू से ही इनके साथ खड़ी रही है और अपना समर्थन दिया था, क्योंकि हमें भरोसा था कि हम न्याय के साथ खड़े हैं।
कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा और अन्य को इस झूठे मामले के चलते भारी मानसिक और शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी है। यह अन्याय हिंदू समाज कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा, “हिंदू कभी भी देशविरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता.


