भाजपा द्वारा कोकण के गणेश भक्तों के लिए मुफ्त बस सेवा।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

कोकण इलाके में गणेश उत्सव हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मुंबई से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोकण की ओर रवाना होते हैं। हर वर्ष विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से इन गणेश भक्तों के लिए विशेष बस सेवाओं का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष भी गणेश भक्तों की सुविधा के लिए मुफ्त बस सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

घाटकोपर (पूर्व) में भारतीय जनता पार्टी के विधायक पराग शाह की ओर से कोकण के लिए बसें रवाना की गईं। ये बसें कणकवली होते हुए कुडाळ और नांदगाव होते हुए मालवण तक जाएंगी। इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक राय,संजय दरेकर, रचित त्रिवेदी, अनु खत्री, गीता जाधव, अजय बागल, बस प्रमुख विना लाड, दीपा गोलतकर, प्रफुल चौधरी और रागिणी करावडे आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर संजय गजानन दरेकर और राजेश रापार्टी द्वारा कोकण जा रहे गणेश भक्तों को पूजा सामग्री भी वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुलुंड में निर्माणाधीन इमारत के मजदूरों के शेड में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मुलुंड पूर्व इलाके में...

मुंबई एयरपोर्ट पर दोतरफा सोना-हीरा तस्करी का भंडाफोड़, शरीर में छिपाकर लाए थे सोने की कैप्सूल; 8 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय...