मुंबई वार्ता संवाददाता

गुरुवार सुबह स्थानीय प्रशासन के अधिकारी के साथ मिलकर स्थानीय पूर्व भाजपा नगरसेवक विनोद मिश्रा ने पठानवाड़ी से त्रिवेणी नगर तक प्रस्तावित नए मार्ग का पैदल सर्वे किया गया।


सर्वे के दौरान टूबा होटल (पठानवाड़ी) के पास अवैध “पे एण्ड पार्किंग” पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त पठानवाड़ी और कुरार गांव क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए फेरीवालों के विरुद्ध भी आवश्यक कदम उठाए गए।


इन अवैध अतिक्रमणों के कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो रहा था, जिसे अब हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिक सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


