मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा- मुंबई द्वारा माॅक पार्लियामेंट में युवाओं की भागीदारी विषय को लेकर बोरीवली के अटल स्मृति उद्यान में एक जागरूकतापूर्ण सेशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया।


इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उचित मार्गदर्शन किया। आयोजन में जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ-साथ महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता अतुल शाह, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, अटल स्मृति उद्यान के संयोजक शरद साटम व भाजयुमो के मुम्बई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना सहित अनेक युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


