भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन कंबोडिया के सिहानोकविले पहुंचा.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

आईएनएस सुजाता और आईसीजीएस वीरा से युक्त प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज दक्षिण पूर्व एशिया में स्क्वाड्रन की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 14 फरवरी 25 को कंबोडिया के सिहानोकविले बंदरगाह पर पहुंचे। कंबोडिया की समुद्री एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

14 से 17 फरवरी 25 तक बंदरगाह पर रहने के दौरान, जहाज भारतीय नौसेना और रॉयल कंबोडियन नेवी (आरसीएन) के बीच सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों में शामिल होंगे। इस यात्रा में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस ट्रेनिंग यात्राएं, सामाजिक संपर्क, दोस्ताना खेल कार्यक्रम और आरसीएन के साथ पासेक्स शामिल हैं।

इस यात्रा में रॉयल कंबोडियन सेना को एक छोटे हथियार सिम्युलेटर को औपचारिक रूप से सौंपना भी शामिल है।रक्षा भागीदारी और क्षमता निर्माण भारत-कंबोडिया के मधुर और सौहार्दपूर्ण संबंधों का एक अभिन्न अंग है और स्क्वाड्रन की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को और मजबूत करना है।

इससे पहले फरवरी 2024 में, कंबोडियाई नौसेना ने विशाखापत्तनम में एक्स-मिलन 24 में भाग लिया था। मौजूदा यात्राएँ भारत-कंबोडिया संबंधों को बढ़ाने और भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के एक हिस्से के रूप में समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने के महत्व को उजागर करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

खड्डों पर खर्च जारी, गोरेगांव-मालाड की 23 सड़कों की मरम्मत के लिए 6.22 करोड़ का ठेका।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सड़कों पर बने खड्डों...

गणेशोत्सव के पांचवें दिन 32,345 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गणेशोत्सव के पांचवें दिन मुंबई में...

परीक्षा में चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते पकड़ा गया आईआईटी बॉम्बे का छात्र, बाद में हॉस्टल में मृत मिला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे...