भिवंडी: भाजपा विधायक समर्थक और पूर्व महापौर समर्थक भिड़े ।

Date:

■ चाकूबाजी, पत्थरबाजी के बाद पुलिस लाठीचार्ज।

मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह

भिवंडी के प्रतिष्ठित वार्ड नंबर एक में चुनाव परिणामों के बाद उपजा तनाव सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। कोणार्क विकास आघाड़ी के विलास आर. पाटिल के पुत्र मयूरेश पाटिल ने भाजपा विधायक महेश चौघुले के पुत्र मित चौघुले को पराजित किया। इसी जीत के बाद दो दिनों से बना तनाव उग्र हो गया।

आरोप है कि मित चौघुले के समर्थकों ने पूर्व महापौर विलास पाटिल के घर पर पथराव किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला भी किया गया। इसके विरोध में विलास पाटिल के समर्थक छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। उसी समय सामने स्थित विधायक महेश चौघुले के कार्यालय के बाहर भी बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए और नारेबाजी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक कार्यालय की ओर से पत्थर, सोडा वाटर की बोतलें और बल्ब फेंके गए, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया।इस हिंसा में दो लोग घायल हुए हैं, वहीं पूर्व महापौर प्रतिभा पाटिल भी पथराव में घायल हो गईं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चार मामलों में करीब 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इनमें से दोनों गुटों के 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इधर, विलास पाटिल ने विधायक महेश चौघुले और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निजामपुर पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने और अपने समर्थकों को दबाने का आरोप लगाया है।रविवार रात करीब 9 बजे कोंबडपाड़ा इलाके में पहले विलास पाटिल के घर पर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

देर रात तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुबह विलास पाटिल के बंगले से 35 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि विधायक गुट के 8 लोगों को गिरफ्तार कर भिवंडी अदालत में पेश किया गया।पुलिस ने विधायक गुट की ओर से भावेश पाटिल की शिकायत पर पूर्व महापौर विलास पाटिल सहित 100 से 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, विलास पाटिल गुट के हर्ष वर्लीकर की शिकायत पर चैतन्य पुल्लेवार और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ चुनावी रंजिश के चलते जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।

तीसरा मामला राजू तड़का की शिकायत पर भाजपा उम्मीदवार रितेश टावरे और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फडणवीस को लग गई है राहुल गांधी पर टिप्पणी करने की बीमारी : हर्षवर्धन सपकाल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...

राम मंदिर इलाके में सार्वजनिक शौचालय में संदिग्ध रासायनिक रिसाव, दम घुटने से दो युवकों की मौत।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राम मंदिर (पूर्व) के मृणालताई...