मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

पावरलूम नगरी भिवंडी शहर को स्वच्छ,सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी स्वतंत्रता दिवस से मनपा प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएगी।जिसमें रोटरी क्लब ने शहर के अन्य सामाजिक संगठनों,जागरूक नागरिकों को भी जोड़ने का प्रयास करेगी।इस मुहिम को अमल में लाने के लिए मनपा प्रशासन से मंजूरी भी मिल गई है।


भिवंडी शहर में स्वच्छता मुहिम चलने सहित तमाम जनहित मुद्दों पर रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट रमेश मालानी,सेक्रेट्री प्रदीप राका सहित रोटेरियन टीम ने मनपा आयुक्त अनमोल सागर,अतिरिक्त आयुक्त,मनपा आरोग्य उपायुक्त के साथ बैठक की।मनपा आयुक्त ने उक्त मुहिम को मंजूरी प्रदान करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी के अनुसार 15 अगस्त शुक्रवार को मनपा मुख्यालय में झंडावंदन के उपरांत सुबह 8 बजे भिवंडी मनपा आयुक्त अनमोल सागर, अतिरिक्त आयुक्त, मनपा आरोग्य उपायुक्त विक्रम दराडे संयुक्त रूप से रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी एवं मनपा के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली शहर स्वच्छता अभियान रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी और भिवंडी मनपा की संयुक्त स्वच्छता अभियान रैली मनपा मुख्यालय से शुरू होकर कोटर गेट, तीन बत्ती, मंडई, बाजार पेठ से होकर ब्राह्मण आली से शिवाजी चौक पर समापन होगी।


मनपा प्रशासक, आयुक्त अनमोल सागर ने स्वच्छता विभाग से जुड़े आरोग्य विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मियों को रोटरी टीम के साथ एकजुट होकर स्वच्छता मुहिम चलाए जाने एवं शहर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किए जाने के जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं। भिवंडी मनपा और रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी ने शहर के नागरिकों से स्वच्छता रैली में भारी तादाद में शामिल होने की पुरजोर अपील की है।साथ ही रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी के पदाधिकारियों ने इस दौरान आयुक्त से नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की गई।
उक्त अवसर पर पूर्व रोटरी प्रेसिडेंट राजू पालीवाला, स्वच्छता अभियान प्रोजेक्ट चेयरमैन गुरुप्रसाद सिंह, मनपा स्वच्छता अधिकारी जे एम सोनवने, हरेश भंडारी, आरोग्य विभाग प्रमुख फैसल तातली आदि मौजूद थे।मनपा आयुक्त अनमोल सागर की शहरवासियों से अपीलभिवंडी शहर को स्वच्छ, सुंदर, पर्यावरण पूरक रखने की जिम्मेदारी शहर के प्रत्येक नागरिकों की है। स्वच्छता सीधे बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ी है। भिवंडी मनपा प्रशासन पावरलूम शहर को स्वच्छ, सुंदर, पर्यावरण पूरक शहर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। शहर के नागरिकों को भी स्वच्छता के गंभीर मुद्दे पर जागरूक रहकर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त रखे जाने में सहयोग कर अच्छे नागरिक होने का दायित्व निभाना चाहिए।सबके सहयोग से ही “स्वच्छ भिवंडी,”सुंदर भिवंडी” का सपना साकार होगा।


