भिवंडी में एक मां ने तीन बच्चियों के साथ की आत्महत्या।

Date:

● घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पंचनामा करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया

● सुसाईड नोट में महिला ने लिखा है इस घटना को किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए

●पुलिस पूरी घटना को जॉच करने में जुट गई है आखिर महिला ने इतनी बड़ी कदम उठाने का कारण ढूंढ रही है

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

ठाणे जिले के भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के हद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पुनीता (32 वर्ष) ने अपनी तीन बेटियों नंदिनी (12 वर्ष), नेहा (7 वर्ष) और अनु (4 वर्ष) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुनीता के पति लालजी बनवारीलाल भारती पावरलूम मजदूर हैं और रात की शिफ्ट में काम पर गए थे। जब वह सुबह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खोला गया, तो उन्होंने खिड़की से झांका और फिर दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां उन्होंने अपनी पत्नी और बेटियों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए पाए।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी स्मृति उपजिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। भिवंडी शहर पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और कई कोणों से इस मामले को देख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘मछलीपट्टनम’ लॉन्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा...