■ बंगाल व उड़ीसा से आए सैकड़ों मजदूर डेढ़ माह तक लगातार दिन रात मेहनत किया मंदिर का निर्माण ।
■ देश की प्रसिद्ध मंदिर निर्माण हेतु प्रख्यात धामनकर नाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था की अनोखी पहल।
मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी शहर में राष्ट्रीय एकात्मता व सर्वधर्म सदभाव के लिए प्रसिद्ध धामनकरनाका मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा लगातार 36 वर्षो से देश के प्रसिद्ध मंदिरों की झांकी बनाकर उसमें गणराया को स्थापित किया जाता है।जिसके तहत इस साल 37 वे वर्ष में उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन में बन रहे “वृंदावन चंद्रोदय मंदिर” (इस्कॉन) मंदिर की 130 फुट ऊँची प्रतिकृति पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग कर हूबहू झांकी तैयार की जा रही है।जिसे देखने के लिए अभी से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।उक्त जानकारी मंडल के अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने दी है।


उन्होंने बताया कि इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए बंगाल व उड़ीसा से आए सैकड़ों मजदूर पिछले डेढ़ महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मंदिर के निर्माण के लिए हजारों बांस, लकड़ी के फूलदान और रंगीन कपड़े का उपयोग किया गया है।जिसके अंदर विघ्नहर्ता को स्थापित करने के आकर्षण,सुंदर व भव्य मंडप का निर्माण किया गया है।बप्पा को विराजमान कर लगभग झांकी का काम पूरा हो चुका है।जो पूरी तरह वातानुकूलित है।गणेशोत्सव शुरू होने से पहले ही धामनकर नाका मित्र मंडल हर दृष्टिकोण से दिन रात काम कर मंदिर निर्माण को अंतिम रूप देने की तैयारिया पूरी हो चुकी है।


उन्होंने ने बताया कि शहर में भव्य सजावट के साथ राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले पर्यावरण पूर्ण गणेश उत्सव का जश्न मनाया जाता है, इसलिए पिछले कई वर्षों से पुलिस कमिश्नरेट की ओर से प्रथम पुरस्कार जीता जाता रहा है और पिछले दो वर्षों से सरकारी स्तर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है। गणेशोत्सव के दर्शन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खड़वली स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को देकर इसका उद्घाटन किया जाएगा।
संस्था के माध्यम से अब तक मातोश्री वृद्धाश्रम को विभिन्न रूपों में साढ़े तीन लाख रुपये प्रदान किए जा चुके हैं।
◼️रक्तदाताओं को मिलेगा 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा इस वर्ष के छठे रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देकर सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नही उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान सामाजिक कार्य के मद्देनजर मंडल की तरफ से हर वर्ष की भांति रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया है।साथ ही बच्चों में चित्रकला की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के 4 हजार 500 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा शहर में दही हंडी के मौके पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले गोविंदा पथको को स्व अप्पा पडयाल चषक व 15 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।साथ ही 10 वी व 12 वी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले तीन छात्रों के साथ क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। पिछले 22 वर्षों से संस्था भिवंडी शहर के लिए ‘स्वाभिमान श्री गणेश दर्शन प्रतियोगिता’ नामक नकद पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है। पिछले दो वर्षों से घरेलू स्वाभिमान श्री गणेश दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
संतोष शेट्टी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 14 सितंबर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन के बाद सैनिकों को सम्मानित करते हुए पूर्व सैनिकों के परिवारों को आमंत्रित कर महाआरती का आयोजन किया गया है।
◼️आकर्षित रहेगी विडियो रील प्रतियोगिता का आयोजन,5 लाख 55 हजार का रखा गया इनाममंडल के अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान सोशल मिडिया पर युवाओं रचनात्मक रील वीडियो बनाने वालों के लिए इस वर्ष एक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए 5 लाख 55 हजार रुपये के पुरस्कारों की घोषणा की गई है।अध्यक्ष संतोष एम शेट्टी, महासचिव मोहन बल्लेवार, कोषाध्यक्ष हसमुख पटेल,उपाध्यक्ष राजेश शेट्टी के नेतृत्व में पदाधिकारीयो सहित तीन सौ से अधिक कार्यकर्ता आने वाले दर्शनार्थी गणेश भक्तों की सुरक्षा हेतु कड़ी मेहनत कर रहे हैं।इसके अलावा मंडल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से 26 सीसीटीवी कैमरा व 50 सुरक्षा रक्षकों के साथ मंडल के 600 कार्यकर्ता तैनाद रहेंगे।
इस मंडल में रोजाना 25 से 30 हजार भक्त दर्शन के लिए आने वाले है।उक्त जानकारी मंडल के अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने दी है।संस्था के इस भव्य समारोह को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी राजेश शेट्टी, मोहन बल्लेवार,हसमुख पटेल, दिलिप पोद्दार, संजय शाह, तारु जाधव, संतोष जंपाल, रमेश पुजारी, ईश्वर पामु, राकेश पटवारी, मनिष नागडा, अजित सिंह, राम बुरा, महेश खापरे आदि स्वयंसेवक पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी सेवा के लिए कृत संकल्प हैं।


