■ सेना में अहीर रेजिमेंट स्थापित किया जाय–अजय यादव.
मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी के नासिक मुंबई महामार्ग पर सोनाले स्थित सत्यम पेट्रोल पम्प प्रांगण में अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा रेजांगला वीर शहीदों की भूमि से लाया गया कलश (मिट्टी) का पूजन,अभिवादन करने के साथ कलश यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया।


यह कार्यक्रम यादव संघ मुंबई के भिवंडी शाखा द्वारा यादव संघ मुंबई के अध्यक्ष अजय सीताराम यादव के प्रमुख संयोजक व समाज के लोगों ने किया। बतादें कि 1962 में चीन द्वारा किये गये हमले के जवाब में 120 वीर सैनिकों ने चीनी फौजियों को करारा जवाब देते हुये चीनी फौजियों को वापस लौटने पर मजबूर कर फतह हासिल किये थे। उनकी इस विजय में 114 यादव सैनिकों को देश के नाम बलिदान देना पड़ा था।


उन वीर जवानों की बलिदान भूमि की मिट्टी कलश में रखकर अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सपन कुमार घोष के आदेशानुसार 13 अप्रैल को बिहार के छपरा जिले से झारखंड, बंगाल, उडीसा, छत्तीसगढ़, आसाम, त्रिपुरा, अगरतला, आन्ध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना कर्नाटक होते हुये महाराष्ट्र की सीमा में 117 वें दिन प्रवेश किया और आज दोपहर भिवंडी महामार्ग के सोनाले स्थित सत्यम पेट्रोल पंप पर उसका भव्य, पूजन,स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा के सहसंयोजक किरनकुमार यादव, हनुमंत यादव, महेन्द्रकुमार यादव, बनवारीलाल यादव, अर्जुन यादव का 137 दिनों से अपने समय का योगदान दे रहे हैं ।
कलश यात्रा नवी मुंबई से गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से होते हुये 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर समापन किया जायेगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व. सीताराम यादव जी को याद किया गया। उक्त कार्यक्रम में अजय यादव ने बताया कि सेना में यादव समाज के वीर सपूतों ने विशेष रूप से योगदान देता हैं इस लिए अहीर रेजीमेंट की मांग यादव महासभा माध्यम से पूरे देश में हो रहा है , और हमारे समाज की मांग है कि जाति जनगणना हो जिसके आधार पर सभी जगहों पर समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर डा. बृजेश यादव, पी डी यादव,चंद्रभान यादव, राजेंद्र यादव, डा. श्यामनारायन यादव, एड राकेश यादव, विनोद यादव, विद्याचरन यादव, लल्लन यादव, विजय प्रताप यादव, मनोज यादव, लालमन यादव,रामदेव यादव, चंद्रभान यादव, चंद्रिका यादव, संतलाल यादव समेत सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोगों ने पवित्र कलश पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन पत्रकार आचार्य सूरजपाल यादव ने किया साथ ही कार्यक्रम में आये हुये सभी लोगों का आभार मुंबई यादव संघ के अध्यक्ष अजय यादव ने किया।


