‘भूल चुक माफ़’ थिएटर की जगह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मेडॉक फिल्म्स एवं अमेजन एम जी एम स्टूडियो ने अपने आगामी फिल्म- भूल चुक माफ़- थिएटर की जगह डिजिटल प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज करने की घोषणा की है।

अपनी जाति से नौटंकीबाज फिल्म वालो ने कारण बताया है कि – देश हित को आगे रखते हुए उन्होंने इस फिल्म को थिएटर की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है।

जबकि सूत्रों के अनुसार हिन्दुस्थान- पाकिस्तान के बीच चल रही युद्ध जैसी स्थिति के कारण फिल्म प्रोड्यूसर को डर है कि लोगों को थिएटर तक लाने में फिल्म नाकामयाब होगी। अगर देश हित का इतना ही ध्यान है तो फिल्म रिलीज को रोककर पूरी फिल्म की टीम के साथ बोर्डर पर जाकर सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए था। ना कि फिल्म रिलीज का प्लेटफॉर्म बदलने का ढोंग करना।

क्या युद्द स्थिति को देखते हुए अन्य प्रोड्यूसरो ने भी अपनी फिल्म्स को थिएटर में रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया है? इस सवाल का जवाब देते हुए आल इंडिया फिल्म एंप्लॉयज कॉन्फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक दुबे ने बताया कि मेडाक फिल्म्स ने निजी स्तर पर फिल्म को थिएटर की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का निर्णय लिया होगा। हालाकि अभी तक फिल्म्स प्रोड्यूसर्स की ओर से या किसी अन्य संस्थाओं की ओर से सभी फ़िल्मों को थिएटर की जगह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जैसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related