भ्रष्टाचार का खुला खेल, एक महीने में ही टूटने लगी सड़क।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में योगी सरकार विफल साबित हो रही है। सार्वजनिक निर्माण कार्यों में लिए जा रहे भारी कमीशन का प्रभाव काम की गुणवत्ता पर साफ तौर से दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक मामला वाराणसी के शिवपुर विधानसभा में मडवा कजरिया पोखरा से हनुमान मंदिर अर्दली बाजार तक बनी सड़क पर साफ देखने को मिल रहा है।

एक महीना पहले ही बनी सीसी रोड टूटना शुरू हो गया। रोड में लगी गिट्टियां उखड़ रही हैं। रोड के डिवाइडर फुटपाथ का काम चल रहा है।

स्थानीय पत्रकार राजहंस सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा स्थानीय विधायक अनिल राजभर को ट्वीट करके भ्रष्टाचार की जानकारी दी है।

राजहंस सिंह ने कहा कि 12 और 1 के अनुपात में सीमेंट बालू मिलाकर काम किया गया है, यही कारण है कि एक महीने के अंदर ही सड़क टूटने शुरू हो गई है। बगल में जो पत्थर लगाए जा रहे हैं उनमें सिर्फ बालू का ही प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश में यह सड़क पूरी तरह से बह जाएगी। उन्होंने सड़क की फिर से मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...

दुकान में पानी मांगने के बहाने घुसा और iPhone 17 Pro लेकर हुआ फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के वडाला इलाके में कपड़े...

मुंबई के सरकारी जमीन पर बने जिमखानों की होगी जांच, लीज नियमों की होगी समीक्षा।

श्रीश उपाध्याय /मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मुंबई...