मंदिर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम कर भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने दी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

​भाजपा – दिंडोशी की ओर से विधायक राजहंस सिंह के मार्गदर्शन और प्रमुख उपस्थिति में धार्मिक स्थल – मंदिर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।​

दिंडोशी निर्वाचन क्षेत्र के पठान वाड़ी स्थित प्रसिद्ध और जागृत श्री तपोवन हनुमान मंदिर में बुधवार, 17 सितंबर, 2025 को धार्मिक स्थल स्वच्छता अभियान के तहत मंदिर की साफ-सफाई की गई।​

विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि आदरणीय नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की अवधारणा के अनुरूप, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मनपा (महानगरपालिका) सफाई कर्मचारियों के सहयोग से तपोवन मंदिर और परिसर को स्वच्छ करके, सही मायनों में मा. नरेंद्र मोदी जी को स्वच्छता के रूप में शुभकामनाएं दी गई हैं।​

इस अवसर पर, दिंडोशी मंडल संयोजक राजन सिंह सहित दिंडोशी के मुंबई, जिला, मंडल, वार्ड, युवा व महिला मोर्चा, और अन्य मोर्चों के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस पहल में बड़ी संख्या में भाग लिया और नरेंद्र मोदी का जयघोष करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजहंस सिंह ने कार्यकर्ताओं और मनपा सफाई कर्मचारियों को पेड़े बांटकर एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत ज्योतिरादित्य इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली।

मुंबई वार्ता संवाददाता देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान...

गोरेगांव की हार्मनी रेजिडेंसी में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पश्चिम के न्यू लिंक...