मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी कोणार्क आर्केड में समाजवादी कार्यालय में पत्रकार परिषद आयोजित की गई थी जिस में मुंबई के गोवांडी सीट से विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अबू आसिम आज़मी ने ठाकरे भाइयों पर निशाना साधा ।


सपा विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष अबू असीम आजमी ने कहा कि, “राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दोनों भाई के साथ आने से उनकी ताकत बढ़ेगी।मराठी भाषा का सम्मान होना चाहिए लेकिन जिनको मराठी नहीं आती उनके लिए क्लासेज लगवाकर उन्हें मराठी सिखाने की कोशिश की जानी चाहिए ।”
उन्होंने कहा कि, “हिंदी मराठी का कोई विषय नहीं है । मनपा चुनाव में इसे इश्यू बनाया जा रहा है। क्योंकि महाराष्ट्र में मराठी भाषी ज्यादा है इस लिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है।”


