श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

चंदू काका सराफ के नाम पर हेराफेरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लोगों से जालसाजी कर उड़ाई गई शत प्रतिशत सम्पत्ति की रिकवरी की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुणे के प्रसिद्ध ज्वेलर चंदू काका सराफ से स्वयं को अंतरराष्ट्रीय हीरा परीक्षण संस्था का कर्मचारी बताकर मुलाकात की और उनसे उनका जीएसटी प्रमाणपत्र ले लिया। आरोपी ने इसी जीएसटी प्रमाणपत्र को दिखाकर मार्केट में स्वयं को चंदू काका सराफ का प्रतिनिधि बताया। ऐसा कर आरोपी ने नए शोरूम के लिए दागींने उधार लिए और फरार हो गया।


आरोपी ने ‘मनी ज्वेलर एक्सपर्ट वीथ बेटर डायमंड से रू 27 लाख के गहने लिए। इसके अलावा कैलीस्ता ज्वेलर से रू 4.58 लाख के ज्वेलर लिया और फरार हो गया।तकनीकी की सहायता लेकर MIDC पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सारा माल बरामद किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावाडे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई MIDC पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र वाणी की टीम ने की है।


