महाराष्ट्र का उत्तर भारत की संस्कृति से गहरा संबंध–डॉ उमेश चंद्र तिवारी।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महाराष्ट्र और उत्तर भारत की संस्कृतियों का संबंध ऐतिहासिक प्रभावों और भौगोलिक निकटता के कारण गहरा है, जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं में कुछ समानताएं मिलती हैं। मुंबई की यात्रा पर आए सोइथाकला, जौनपुर उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने मीरा रोड के पूनम सागर कॉम्प्लेक्स स्थित लिटिल जीनियस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि वैभवशाली महाराष्ट्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश भी तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में काशी, अयोध्या और मथुरा जैसी प्राचीन अध्यात्म नगरी का तेजी के साथ विकास हो रहा है। स्कूल के प्रबंधक तथा कार्यक्रम के आयोजक राजेश मिश्रा समेत उपस्थित सभी लोगों ने डॉ तिवारी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में हर हर महादेव गुरुजी, स्थानीय नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक मिश्रा, भाजपा के जिला सचिव रमेश चंद्र मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, लोक गायक दीपक पाठक, विमल दुबे, शैलेश मिश्रा, महेंद्र तिवारी, गौरव तिवारी, राकेश सिंह , कमलेश सिंह, आशीष मिश्रा, रामदास मौर्य, प्रशांत मिश्रा, उत्कर्ष मिश्रा, ग्रांथिक मेहता, रविंद्र पाल आदि का समावेश रहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...