मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार के द्वारामराठा कुणबी आंदोलन के दबावमें ओबीसी जीआर के विरोध में मुलुंड तहसीलदार कार्यालय पर विनायक घाणेकर(अध्यक्ष-मुलुंड कुणबी समाज विकास संघ) एवं कुणबी समाजोन्नती संघ मुंबई के नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया l


मोर्चे में मांग किया गया कि ओबीसी आरक्षण में मराठा जाति के लोगों की प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष घुसपैठ को तत्काल रोका जाय lयह जी आर तत्काल वापस लिया जाय l इस सन्दर्भ में मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री द्वय के नाम लिखा गया ज्ञापन तहसीलदार, मुलुंड को सौंपा गया l


इस अवसर पर महिला आघाडी की नेता सिंधु घागरे, कल्पना सोनावने,अनीता जाधव,कुणबी समाज विकास संघ की महिला अध्यक्ष सौ. करुणा गावड़े,सचिव प्रमिला घाणेकर,संजीवनी भुवड, सुनीता खेरादे, सुलक्षना घाणेकर, राजश्री खोपटकर, दापोली तालुका अध्यक्ष विजय नायनाक, सचिव नरेश घरटकर,दिवा कुणबी संगठन के गणेश दवंडे, विक्रोली अध्यक्ष सोनू शिवगण,मुलुंड शाखा के बबन रहाटे, तानाजी निकम, दत्ताराम ऊके,पांडुरंग गावड़े, रविंद्र मांडवकर, रमेश कुले, अनंत भोसले, आत्माराम सनगले, जानु कुले, राजाराम कोलम्बे, संगीता पांढरे सहित सैकड़ो लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया l


