महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जीओ का लाइफस्टाइल एग्जीबिशन।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जैन इंटरनेशनल वीमेन आर्गनाइजेशन (JIWO) संस्था सांताक्रुज पश्चिम में एक प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है । जैन इंटरनेशनल वीमेन आर्गनाइजेशन ( जीओ) जुहू चेप्टर के प्रवक्ता मधु कुमार राठी के अनुसार 19 सितंबर शुक्रवार को सांताक्रुज पश्चिम टैगोर रोड स्थित हीरावती हाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित की गई है ।

इस प्रदर्शनी में ज्वेलरी , कपड़े, होम डेकोर, घर पर बने उत्पाद तथा अन्य वस्तुओं के तकरीबन 100 से अधिक स्टाल लगाए जा रहे हैं । जैन इंटरनेशनल वीमेन आर्गनाइजेशन जीओ जुहू चैप्टर के अध्यक्ष विभूति श्रीकांत जवेरी बताते हैं कि यह संस्था 2009 से ही महिला सशक्तिकरण,उनकी सुरक्षा, शिक्षा, संस्कार, तथा उनके उत्थान के लिए काम कर रही है ।हम महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें अपने घरों से ही छोटे छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए समय समय पर उनका मार्गदर्शन करते हैं ।लाइफस्टाइल एग्जीबिशन के माध्यम से उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयास करते हैं ।

19 सितंबर शुक्रवार को सांताक्रुज पश्चिम स्थित पोद्दार स्कूल के पास हीरावती हाल में आयोजित यह प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी । सामाजिक कार्यों में रुचि रखने एवं स्वावलंबी बनने का उद्देश्य रखने वाले सभी बहनें यहां सादर आमंत्रित हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...