‘माझी मुंबई’ बालचित्रकला स्पर्धा 2026 के नतीजे घोषित, 65 विजेता छात्र सम्मानित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘माझी मुंबई’ थीम पर आधारित ‘बालासाहेब ठाकरे बालचित्रकला स्पर्धा 2026’ का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में 86,356 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 65 छात्रों को विजेता घोषित किया गया, जबकि 500 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।


महापौर रितू तावडे ने बीएमसी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिणामों की घोषणा की। इस अवसर पर उपमहापौर संजय घाडी, सभागृह नेता गणेश खणकर, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता 1 मार्च 2026 को मुंबई के 51 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों को पांच अलग-अलग समूहों में विभाजित कर ‘माझी मुंबई’ विषय से जुड़े विभिन्न रचनात्मक विषय दिए गए थे।


मुख्य विजेता इस प्रकार रहे:

समूह 1 (कक्षा 1-2): लेविन चलवादी (प्रथम), मायरा बरगे (द्वितीय), शौर्य भगत (तृतीय)


समूह 2 (कक्षा 3-4): रिया विश्वकर्मा (प्रथम), भावेश्री चंदनशिवे (द्वितीय), प्राची जैसवार (तृतीय)


समूह 3 (कक्षा 5-6): माही जैसवाल (प्रथम), योगिता चौहान (द्वितीय), स्वानंदी बुरबूल (तृतीय)


समूह 4 (कक्षा 7-8): प्रिती जैसवार (प्रथम), आर्य तिवारी (द्वितीय), सोहम घडशी (तृतीय)


समूह 5 (कक्षा 9): सहाना शेख (प्रथम), समर्थ चव्हाण (द्वितीय), ईरम शेख (तृतीय)



प्रत्येक समूह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये, द्वितीय को 20 हजार रुपये और तृतीय को 15 हजार रुपये के साथ पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक समूह के 10 विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।


साथ ही, 25 प्रशासनिक विभागों में कुल 625 उत्कृष्ट चित्रों को 500 रुपये नकद पुरस्कार और पदक से सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को जल्द ही आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुलुंड में दर्दनाक हादसा: ऑटो चालक की टक्कर से रेस्टोरेंट मैनेजर की मौत, आरोपी फरार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मुलुंड पूर्व स्थित ऐरोली...

पालघर में भीषण सड़क हादसा: 13 लोगों की मौत, कई घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के पालघर जिला में सोमवार...