मुंबई वार्ता संवाददाता

रंगों और उमंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर ‘मानस परिवार’ द्वारा एक भव्य ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 14 मार्च 2026 को मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) इलाके में आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोग एकजुट होकर त्योहार की खुशियां साझा करेंगे।


“रंगों की फुहार, स्नेह का संसार” की थीम पर आधारित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देना है।आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, इस समारोह में उपस्थित लोगों के मनोरंजन के लिए एक शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसके पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों और सदस्यों के लिए एक विशेष ‘स्नेह भोज’ की भी व्यवस्था की गई है।


यह पूरा आयोजन कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से संपन्न किया जा रहा है। आयोजक मंडल ने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने का हार्दिक आग्रह किया है।


कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-
आयोजक: मानस परिवार
सौजन्य: कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट
दिनांक: 14 मार्च 2026, शनिवार
समय: शाम 5:00 बजे से
स्थान: शिवाजी शिक्षण संस्था, पंतनगर, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई – 400 075


