मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंगरा बादशाहपुर। नगर में पहली बार आयोजित प्रवासी सम्मेलन में पूर्वांचल से हो रहे पलायन को रोकने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मुंबई समेत विभिन्न महानगरों में रह रहे प्रवासी उद्योगपतियों और समाजसेवियों ने इस पहल के माध्यम से अपने गृह क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और भदोही जनपदों से जुड़े बड़ी संख्या में प्रवासी शामिल हुए।


सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए केवल सरकार पर निर्भर रहने के बजाय प्रवासी उद्यमियों को स्वयं आगे आकर अपने जिलों में उद्योग स्थापित करने चाहिए। उनका कहना था कि यदि स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तो युवाओं का महानगरों की ओर पलायन स्वतः कम होगा। साथ ही बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मेले आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।


कार्यक्रम में मड़ियाहूं के विधायक डॉ. आर. के. पटेल, रानीगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मिश्रा, मुंगरा बादशाहपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे, बसपा नेता विनोद मिश्रा, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, समाजसेवी डॉ. अमर मिश्रा, युवा उद्यमी आनंद पांडेय, राहुल दूबे, वरिष्ठ पत्रकार हरीश सिंह, वेस्टर्न ऑब्जर्वर के संपादक परमेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर पांडेय, भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला, किरन मौर्या, महेंद्र पांडेय और कमलाकांत पांडेय समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश त्रिपाठी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संपादक राजेश उपाध्याय, अभिज्ञान उपाध्याय और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही। वहीं ग्राम प्रधान तरहठी चंद्रेश गुप्ता, भाजपा नेता भरत तिवारी, बीडीसी सदस्य संतोष उपाध्याय, पूर्व बीडीसी विद्याधर शुक्ल, अमित दूबे और अमरीश दुबे ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी भोलानाथ मिश्रा, सतहरिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद दुबे, युवा अधिवक्ता विष्णुकांत तिवारी तथा हाल ही में पीसीएस परीक्षा में चयनित तरहठी निवासी करुणाशंकर शुक्ला के परिजनों को सम्मानित किया गया।


