मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को मद्दे नजर रखते हुए भाजपा उत्तर मध्य मुंबई जिला के महामंत्री शुभ्रांशु दीक्षित की ओर से भाजपा द्वारा आयोजित जनसंवाद बैठक में कैबिनेट मंत्री और उपनगर के पालक मंत्री एड. आशिष शेलार को ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि भाजपा द्वारा आयोजित जनसंवाद बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

मिली जानकारी के अनुसार चांदीवली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले असल्फा गांव मेट्रो स्टेशन के नीचे लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय,मूत्रालय की सुविधा उपलब्ध है। जिसके कारण यहां के कामधंधे करने वाले, रिक्शा टैक्सी चालकों को शौच और लघुशंका के लिए असल्फा मेट्रो स्टेशन या फिर तीन सौ मीटर दूर असल्फा भाजी मार्केट में बनाए गए सुलभ शौचालय में जाना पड़ता है।

इसी तरह साकीनाका–असल्फा–छत्रपति शिवाजी महाराज नगर मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम के समाधान तथा असल्फा और साकीनाका क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण की निगरानी हेतु एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग शुभ्रांशु दीक्षित की ओर से ज्ञापन में की गई ।

जल्द ही मानसून आने वाला है ऐसे में चांदीवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बड़े नालों की साफ सफाई की भी मांग शुभ्रांशु दीक्षित द्वारा उपनगर के पालक मंत्री एडवोकेट आशिष शेलार को दिए गए ज्ञापन में की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...