मुंबई के डोंगरी में 3 किलो से अधिक हाइड्रो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; 1.24 करोड़ रुपये का माल बरामद।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी शाखा ने डोंगरी इलाके में कार्रवाई करते हुए हाइड्रो गांजा की तस्करी के आरोप में दो लोगों कुरेशी और सैय्यद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 3 किलो 963 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 24 लाख 70 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थ विरोधी शाखा के आजाद मैदान यूनिट की टीम 26 अक्टूबर 2026 को डोंगरी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उमरखाड़ी क्रॉस लेन में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उनके हाथों में नीले रंग की दो प्लास्टिक की थैलियां थीं, जिनमें संदिग्ध वस्तुएं रखी हुई थीं।पुलिस को दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के पास मौजूद प्लास्टिक की थैलियों में हाइड्रो गांजा होने का संदेह हुआ। जांच के बाद पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, पहले आरोपी के पास से 1 किलो 823 ग्राम और दूसरे आरोपी के पास से 1 किलो 740 ग्राम हाइड्रो गांजा बरामद किया गया। इस तरह कुल 3 किलो 563 ग्राम हाइड्रो गांजा जब्त किया गया है। जब्त माल का अनुमानित मूल्य 1,24,70,500 रुपये दर्ज किया गया है।इस मामले में डोंगरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह-आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले-श्रींगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरेकर के मार्गदर्शन में की गई।

आजाद मैदान यूनिट की टीम ने प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में पुलिस उपनिरीक्षक राम लिंगे, सागर घाडगे और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में अगले 7 दिन तक उबालकर और छानकर पिएं पानी, येवई जलाशय का मरम्मत कार्य पूरा; 28 अक्टूबर से होगा चालू।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को पानी...