मुंबई के मढआइलैंड में पार्टी के दौरान छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, विले पार्ले कॉलेज का 22 वर्षीय छात्र गिरफ्तार।

Date:

■ 29 अक्टूबर की घटना, नवंबर के पहले सप्ताह में दर्ज हुई एफआईआर; पीड़िता के माता-पिता की मांग पर जांच जुहू पुलिस को सौंपी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मालाड पश्चिम के मढआइलैंड में आयोजित एक पार्टी के दौरान एक छात्रा को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने विले पार्ले स्थित एक कॉलेज के 22 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। यह घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर नवंबर के पहले सप्ताह में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, विले पार्ले के एक कॉलेज के कुछ छात्रों ने मढआइलैंड में पार्टी का आयोजन किया था। यह इलाका मालवणी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। आरोप है कि पार्टी के दौरान आरोपी ने एक छात्रा के पेय पदार्थ में बेहोश करने वाली दवा मिला दी। पेय पीने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद माता-पिता उसे लेकर जुहू पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया, जिसके आधार पर मालवणी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 74, 123 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में एक अन्य संदिग्ध का नाम भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है। हालांकि, अब तक कथित यौन उत्पीड़न में उसकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे संदिग्ध की भूमिका की भी जांच की जा रही है और फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शुरुआत में मामला मालवणी पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में जीरो एफआईआर के आधार पर इसे जुहू पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। पीड़िता के माता-पिता के अनुरोध पर मामले की आगे की जांच जुहू पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में दिनदहाड़े गोलीबारी, पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय विनोद पवार को मारी गोली।

■ माकड़वाला कंपाउंड में दोपहर 12:40 बजे हुई वारदात,...