“मुंबई को कमजोर करने की साजिश दिल्ली से रची जा रही है” — संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और सांसद संजय राउत ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मुंबई को कमजोर करने की साजिश दिल्ली में रची जा रही है। संजय राउत ने आक्रामक लहजे में कहा, “अगर आज चुनाव आयोग और पुलिस मेरे हाथ में होती, तो मैं भाजपा के चार टुकड़े कर देता।”संजय राउत एक चैनल के कार्यक्रम ‘मुंबई मंथन’ में बोल रहे थे।

उन्होंने मुंबई के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा, “मुंबई का डेथ वारंट दिल्ली से जारी हुआ है और इसे हर हाल में रोकना होगा। ठाकरे बंधुओं (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) ने जो कहा है, वही सच्चाई है—हमें मुंबई को बचाना है।”उन्होंने शिंदे गुट की शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बनाई गई है।

राउत ने कहा, “जब तक अमित शाह हैं, तब तक ही इनकी दुकानदारी चलेगी।”संजय राउत ने यह भी कहा कि शिवसेना ने अब तक मुंबई को 23 महापौर दिए हैं और आगामी चुनाव में भी मुंबई में मराठी महापौर ही बनेगा। “हिंदू महापौर या मराठी महापौर का विवाद निरर्थक है, क्योंकि मराठी व्यक्ति हिंदू ही होता है,” उन्होंने स्पष्ट किया।

महाविकास आघाड़ी पर बोलते हुए राउत ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा की तरह ही महानगरपालिका चुनाव में भी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने दावा किया, “हम सब मिलकर मुंबई पर फिर से भगवा फहराएंगे। अगर हिम्मत है तो अलग मुंबई बनाकर दिखाएं। जहां ठाकरे हैं, वहीं असली शिवसेना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बोरीवली में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम संपन्न, विधायक संजय उपाध्याय ने सेविकाओं से किया संवाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस...