सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर कर्नाला दर्रे के पास एक बस दुर्घटना हुई है।बताया जा रहा है कि हादसे में 1 व्यक्ति कि मौत हुई है।
यह दुर्घटना मुंबई से कोंकण की ओर जाते समय हुई है। बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक यात्री थे। मुंबई-गोवा राजमार्ग पर करनाला दर्रे के पास हुई बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब बस कर्नाला दर्रे के मुख्य मोड़ पर अपना बैलेंस खो जाने के बाद पलटी गई।


