श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेल्वे स्टेशन का वातानुकूलित प्रतीक्षालय काफी खस्ता हालत मे है. प्रतीक्षालय का यह हाल है कि वातानुकूलित प्रतीक्षालय में प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशान करने के लिए भिखारी बिना रोकटोक के अंदर आ जाते है.
इस वातानुकूलित प्रतीक्षालय में वातानुकूलित मशीने सिर्फ नाम मात्र के लिए लगी है. वातानुकूलित मशीने काम न करने के कारण प्रतीक्षालय का दरवाजा खुला रखा जाता है और बिना रोकटोक भिखारी प्रतीक्षालय में सोते है.


इस वातानुकूलित प्रतीक्षालय में लगी नोटिस के अनुसार इसका उपयोग सिर्फ यात्री कर सकते हैं और वह भी यात्रा से सिर्फ दो घंटे पहले से ही. लेकिन प्रतीक्षालय में बिना आरक्षित यात्री भी सोते हैं. कहने के लिए यह वातानुकूलित प्रतीक्षालय है लेकिन इसकी बदतर हालत की ओर देखने तक का समय रेल प्रशासन के पास नहीं है. देखना यह है कि इस खबर के बाद भी रेल प्रशासन जागता है या नहीं.


