मुंबई पुलिस ने लौटाई 1.08 करोड़ रुपये की संपत्ति- दो महीनों में 523 मोबाइल बरामद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की एक बड़ी और सराहनीय कामयाबी सामने आई है। बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत परिमंडल–3 ने पिछले दो महीनों में उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए चोरी और गुमशुदा 523 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित लौटाया है।बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख 21 हजार 500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा, विभिन्न चोरी के मामलों में जब्त किए गए सोने–चांदी के आभूषण और नकद राशि भी बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 93 हजार 650 रुपये है। इस प्रकार कुल मिलाकर 1 करोड़ 8 लाख 15 हजार 150 रुपये की संपत्ति नागरिकों को वापस सौंपी गई है।

● थानेवार बरामदगी का विवरण

परिमंडल–3 के अंतर्गत विभिन्न पुलिस थानों द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोनों का विवरण इस प्रकार है, आग्रीपाड़ा पुलिस थाना से 121 मोबाइल,नागपाड़ा पुलिस थाना से 109 मोबाइल,भायखला पुलिस थाना से 103 मोबाइल,ताड़देव पुलिस थाना से 75 मोबाइल,वरली पुलिस थाना से 63 मोबाइल तथाएन.एम. जोशी मार्ग पुलिस थाना से 52 मोबाइल बरामद किए गए।सीईआईआर पोर्टल से मिली अहम सहायताइन मोबाइल फोनों की बरामदगी सीईआईआर पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से संभव हो सकी।

परिमंडल–3 के सभी पुलिस थानों के अपराध अन्वेषण दस्तों, साइबर अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों के समन्वित प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।दिवाली से पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाईउल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 अक्तूबर 2025, दिवाली से पूर्व, परिमंडल–3 पुलिस ने 356 मोबाइल फोन (कीमत 72.98 लाख रुपये) और लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के सोने–चांदी के आभूषण बरामद कर नागरिकों को लौटाए थे।तीन महीनों की कुल उपलब्धिपिछले तीन महीनों में परिमंडल–3 पुलिस ने कुल 879 मोबाइल फोन और अन्य चोरी की संपत्ति, जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 89 लाख 13 हजार 150 रुपये है, सफलतापूर्वक नागरिकों को वापस की है।

यह सभी मोबाइल फोन और जब्त संपत्ति अपर पुलिस आयुक्त, मध्य प्रादेशिक विभाग, मुंबई के मार्गदर्शन में, पुलिस उपायुक्त परिमंडल–3, सहायक पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में उनके मूल मालिकों को सौंपी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आईआईटी पवई परिसर में गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव से भड़की आग, पांच घायल; सभी की हालत स्थिर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय पवई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)...

उर्दू टाइम्स की मालकिन क़मरुन्निसा सईद अहमद की याद में शोकसभा, उर्दू पत्रकारिता में योगदान को किया याद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के प्रतिष्ठित दैनिक उर्दू टाइम्स...