मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंब्रा में एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। मानसिक रोग से ग्रस्त एक व्यक्ति ने निर्दयता से एक आवारा कुत्ते को मार डाला और बाद में कुत्ते की आंखे निकाल ली। सड़क के किनारे वह कुत्ते की आंख से खेलता नजर आया।


एक न्यूज चैनल ने पुलिस का हवाला देते हुए कहा कि यह भयावह घटना मंगलवार शाम को हुई जब आवारा कुत्ते पर एक सार्वजनिक सड़क पर हमला किया गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आदमी ने कुत्ते की आंख को निकाल लिया। मुंब्रा पुलिस ने जानकारी मिलते ही मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी।


