मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना: एनटीपीसी ने एम्स नागपुर में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के लिए सीएसआर के तहत दी आर्थिक सहायता।

Date:

• एम्स नागपुर में पहले बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र की स्थापना में एनटीपीसी का महत्वपूर्ण योगदान

मुंबई वार्ता संवाददाता

विदर्भ क्षेत्र के सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने और मुंबई पर उनकी निर्भरता कम करने के उद्देश्य से नागपुर के एम्स में बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) यूनिट की स्थापना की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल की संकल्पना मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी, जिसे एनटीपीसी ने सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की है।

इस संबंध में एम्स नागपुर और एनटीपीसी के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के अंतर्गत, एनटीपीसी बीएमटी यूनिट की आधारभूत संरचना और ज़रूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा। यह सुविधा विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र के बच्चों और ग्रामीण निवासियों को लाभ पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एम्स नागपुर में पहले बीएमटी केंद्र की स्थापना के लिए एनटीपीसी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र मध्य भारत की जनता, विशेष रूप से बच्चों, आदिवासी समुदायों और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकल सेल और अन्य आनुवंशिक रोगों के उन्मूलन को राष्ट्रीय लक्ष्य घोषित किया है, और इस दिशा में यह पहल एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने आगे कहा कि एनटीपीसी की पहल से इस परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध हो गई है, जिससे ज़रूरतमंद मरीजों को बड़ा राहत मिलेगा।

■ सहायता का विवरण :

बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के लिए आधारभूत संरचना, मरीजों के उपचार और दवाओं की व्यवस्था हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।

■ प्रोजेक्ट की विशेषताएं :

यह यूनिट एम्स नागपुर के मिहान परिसर में स्थापित की जाएगी। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट के साथ-साथ प्रत्यारोपण से पूर्व आवश्यक जांचें, दवाएं, बाहरी विशेषज्ञों की सेवाएं और संपूर्ण उपचार लागत शामिल होगी। एनटीपीसी के सीएसआर दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस यूनिट में एनटीपीसी का लोगो और सीएसआर अंतर्गत प्राप्त सहायता का स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।

एनटीपीसी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सीएसआर के तहत विभिन्न परियोजनाएं चला रहा है। एम्स नागपुर जैसी सरकारी मेडिकल संस्था के साथ साझेदारी कर, यह पहल समाज के वंचित वर्गों तक उन्नत चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का प्रयास है।एम्स नागपुर उन्नत चिकित्सा सेवा और अनुसंधान के क्षेत्र में तेजी से प्रतिष्ठा प्राप्त कर रहा है।

बीएमटी यूनिट की स्थापना से ब्लड कैंसर और अन्य गंभीर रोगों के उपचार की सुविधा नागपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी, और उन्हें दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...