मूरजी पटेल का सपना हुआ सच अंधेरी पूर्व से हुए विजयी

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे शिवसेना के उम्मीदवार मुरजी पटेल का सपना साकार हो गया है और उन्होंने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

अंधेरी पूर्व में शिवसेना शिंदे गुट के मुरजी पटेल और शिव सेना ठाकरे ग्रुप की रितुजा लटके के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद थी, लेकिन पटेल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और 25486 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

आखिरी राउंड में महायुति के मुरजी पटेल को कुल 94,010 वोट मिले, जबकि महाविकास अघाड़ी की ऋतुजा लटके को 68,525 वोट मिले. इस चुनाव में मुरजी पटेल ने 25486 वोटों से जीत हासिल की है. पटेल की जीत की खबर मिलते ही इलाके में हर तरफ खुशी का माहौल हो गया।

बता दे कि कई सालों से विधायक बनने का सपना पाले बैठे मुरजी पटेल ने बीजेपी से शिवसेना में आकर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। मूरजी पटेल की हुई धमाकेदार जीत पर अंधेरी पूर्व की जनता ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...