राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित दो कॉलेजों का परीक्षाफल 100 प्रतिशत।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित कॉलेजों के 12 वीं का परीक्षाफल शानदार रहा। मदर मेरी जूनियर कॉलेज, नालासोपारा (पूर्व)तथा मदर मेरी जूनियर कॉलेज, नालासोपारा (पश्चिम) का परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा। डिवाइन प्रोविडेंस कॉलेज, नालासोपारा (पूर्व) का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा।

क्वीन मैरी जूनियर कॉलेज, मीरा रोड का परीक्षा परिणाम 97.16 प्रतिशत तो श्री एल आर तिवारी जूनियर कॉलेज, मीरा रोड का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। इसी तरह राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित अन्य 12 कॉलेजों के परीक्षा परिणाम भी 90 प्रतिशत से अधिक रहे। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, सचिव राहुल तिवारी, सह सचिव कृष्णा तिवारी तथा सीओओ उत्सव तिवारी ने इस शानदार कामयाबी के लिए सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, सभी शिक्षकों तथा सभी प्रधानाचार्यों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

लल्लन तिवारी ने कहा कि शानदार परीक्षाफल राहुल एजुकेशन द्वारा दी जा रही उत्कृष्ट शिक्षा का परिणाम है। ज्ञातव्य हो कि राहुल एजुकेशन द्वारा आज देश के विभिन्न भागों में 70 से अधिक स्कूल और कॉलेज संचालित किये जा रहे हैं। इनमें लॉ कॉलेज ,आर्किटेक्चर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, एवियन कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि का समावेश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांदा पूर्व में हत्या के मुख्य आरोपी को 60 घंटे में किया गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांदा पूर्व क्षेत्र में...

केईएम अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए HMIS लागू करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त...

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...