मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने रेडियो क्लब में नई यात्री जेट्टी और टर्मिनल इमारत के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. प्रदीप, मुख्य अभियंता सुरेंद्र टोपले, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप बढीये, अधीक्षक अभियंता सुधीर देवरे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गेटवे ऑफ इंडिया पर स्थित वर्तमान जेट्टी यात्रियों की बढ़ती संख्या के लिए अपर्याप्त साबित हो रही है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्रस्तावित जेट्टी के निर्माण से गेटवे ऑफ इंडिया की मौजूदा जेट्टी पर दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।जेट्टी टर्मिनल इमारत की विशेषताएँआकार: 80 मीटर × 80 मीटरएम्फीथिएटर: 350 लोगों की बैठने की क्षमताबर्थिंग जेट्टी एवं अप्रोच जेट्टीअग्नि सुरक्षा प्रणालीसीसीटीवी निगरानी प्रणालीउद्यान और सौंदर्यीकरणइसके अलावा, परियोजना स्थल पर भूगर्भीय परीक्षण किया गया है ताकि निर्माण की व्यवहार्यता सुनिश्चित की जा सके।


