रॉनी रोड्रिग्स ने मनाया पुलिस इंस्पेक्टर विजय मडाए का रिटायरमेंट और जन्मदिन ।

Date:

● कई सेलिब्रिटी रहे मौजूद

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर विजय मड़ाए के रिटायरमेंट और उनके जन्मदिन के अवसर पर मुम्बई में एक शानदार इवेंट का आयोजन किया गया. जहां 100 से ज्यादा पुलिस वाले अपने परिवार के साथ इस इवेंट में आए। एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ब्रिजेश सिंह, आईपीएस इस मौके पर विशेष अतिथि रहे.

जिन सेलेब्रिटी अतिथियों ने इस अनोखे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उनमे अरबाज खान, धीरज कुमार, विंदू दारा सिंह, पंकज बेरी, नवीन प्रभाकर, राजीव निगम, गायक स्वरूप भालवनकर, तरन्नुम मलिक, साई राम सहित कई नाम उल्लेखनीय है.

अभिनेत्री मॉडल एकता जैन ने इस शो को बखूबी होस्ट किया.बता दें कि सिनेबस्टर मैग्जीन के चीफ एडिटर, रॉनी रोड्रिग्स ने इस इवेंट को सपोर्ट किया। रॉनी रोड्रिग्स हमेशा अच्छे काम के लिए आगे आते हैं। इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया. रॉनी रोड्रिग्स ने इस मौके पर कहा कि आम तौर पर जब कोई अपने पद पर नियुक्त होता है तो पार्टी की जाती है मगर मैं किसी पदाधिकारी का रिटायर होना भी उतना ही महत्वपूर्ण मानता हूं.

विजय जी ने इतने वर्ष लगातार पुलिस विभाग में रहकर जनता की सेवा की, उनका काम और उनकी कार्यशैली मुझे पसंद आई इसलिए मैंने उनके सम्मान में और तमाम पुलिसकर्मियों के सम्मान में इस इवेंट को सपोर्ट किया. इस प्रकार के कार्यक्रम दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं.क्यूकी रॉनी रॉड्रिग्स ने ‘बर्थडे बॉय’ विजय मड़ाए का जन्मदिन बडी धुमधाम से पांच सितारा होटल में मनाया, इसी वजह से विजय मड़ाए भावुक हुए थे.

उन्होने कहा की, “मेरी और रॉनी सर के दोस्ती नयी-नयी है. लेकिन हमारा बॉण्ड कई सालों से है ऐसे लगता है. उन्होने इतना बडा ताम झाम किया, सितारोंको बुलाया जो हमारी खुशी में शामिल हुए उनका मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. और रॉनी सर को बहोत सारी दुआ देता हूं की उन्हे भगवान आसमान की चोटी तक सफलता दे.”बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार ने कहा कि बातें हो रही हैं कि विजय जी 58 साल की उम्र में रिटायर हो गए लेकिन दरअसल आयु केवल एक अंक है. मैं 80 साल का हो गया हूं और अब भी सक्रिय रहता हूं. आम तौर पर कहा जाता है कि इंसान दुनिया में खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है लेकिन मेरा कहना और मानना है कि मानव भाग्य लेकर आता है और अपने कर्म लेकर जाता है. तो आप जब तक इस धरती पर हैं अच्छे कर्म करते रहें।

पुलिस इंस्पेक्टर विजय मडाए ने इस विशेष अवसर पर अपने बचपन से लेकर अब तक की जिंदगी के बारे में संस्मरण को ताजा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...