रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

Date:

■ 14वां आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित यूपी से गिरफ्तार; कल होगी कोर्ट में पेशी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज केस में वांछित आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की है। इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने दी है।

उन्होंने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ के सहयोग से की। आरोपी को पकड़ने के बाद अब उसे मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी से मामले की जांच को और मजबूती मिलेगी और फायरिंग केस से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर मुंबई पहुंचने के बाद इस मामले में आगे की जानकारी साझा करेगी।

पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 की रात रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर कुख्यात अपराधी शुभम लोनकर गैंग के इशारे पर फायरिंग की गई थी। इस वारदात का मकसद फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में दहशत फैलाना और गैंग का वर्चस्व स्थापित करना था।इस मामले में मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

■ गिरफ्तारी कैसे हुई?

21 मार्च 2026 को आगरा के महावीर नगर इलाके में पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए आवश्यक बल का भी प्रयोग किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय थाने में दाखिल कर आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

■ पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर गैंग के पोस्ट देखकर उनके संपर्क में आकर दहशत फैलाने की साजिश में हिस्सा लिया। इस साजिश में अन्य सहयोगियों की भी भूमिका सामने आई है।जांच में यह भी सामने आया कि गैंग ने पहले से ही कई लोगों को इस वारदात के लिए तैयार किया था। कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘जलसा’ के बाहर बिगड़ी फैन की तबीयत, अमिताभ बच्चन के ‘संडे दर्शन’ में मचा हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले...

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...