मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

लातूर में अपने घर से खराब स्वास्थ्य के कारण इलाज के लिए बाइक पर अस्पताल जा रहे तीन लोगों को पीछे से आ रहे एक दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में मां, बेटा और दामाद एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका लातूर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


मृतकों की पहचान विट्ठल धोंडीबा शिंदे (३५), उनकी मां यशोदाबाई धोंडीराम शिंदे (६५) और विट्ठल के बहनोई लालासाहेब पवार (३८) के रूप में हुई है, जो अंबाजोगाई के तलेगांव में रहते हैं।
विठ्ठल, यशोदाबाई और दामाद लालासाहेब अपने घर से एमएच 24 बी.क्यू. 6827 नंबर की दुपहिया वाहन पर सवार होकर आ रहे थे। वह यशोदाबाई का इलाज कराने के लिए बाइक से लातूर से चाकूर अस्पताल जा रहे थे । पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और दुर्घटना हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि लालासाहेब पवार, यशोदाबाई शिंदे और विट्ठल शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार ज्ञानेश्वर संजय पांचाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चाकूर ग्रामीण अस्पताल लाया गया।
लालासाहेब पवार की ग्रामीण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यशोदाबाई शिंदे और विट्ठल शिंदे को इलाज के लिए लातूर भेजा गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। ज्ञानेश्वर पांचाल के सिर पर हेलमेट होने के कारण वे बच गए. वे भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका लातूर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए चाकूर ग्रामीण अस्पताल भेजने में मदद की।


