लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

लायंस क्लब आफ विरार एवं विवा कालेज के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्रों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली समाजसेवी संस्थाओं का प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

31 मई की शाम को विरार के विवा कालेज में लायंस क्लब आफ विरार विकास के प्रेसिडेंट लायन श्रीहास चुरी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लायन पी एम सी सी चंद्रशेखर घाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

विशेष अतिथियों में लायन आर सी लायन अतुल दांडेकर,लायन श्रद्धा मोरे, लायन अमित अग्रवाल,लायन योगेश कथूरिया, सहित कई अन्य गणमान्य लोग मंचासीन हुए।लायंस क्लब द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 35 सामाजिक संस्थाओं के ट्रस्टियों को आमंत्रित कर उन्हें अपनी संस्था की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया। सभी संस्था के ट्रस्टी या उनके प्रतिनिधियों ने अपनी संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित जन समुदाय के सामने रखा।जिसमें पर्यावरणवादी, सर्प मित्र, पशु मित्र, वृद्धाश्रम,योग वर्ग, बाल संस्कार, शिक्षा जैसे अनेक सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए ।

इस कार्यक्रम में जज की भूमिका पी डी जी लायन प्रशांत पाटिल तथा वीवा कालेज की प्रिंसिपल दीपा वर्मा ने निभाई।यूनिक प्रोजेक्ट के लिए सर्प इंडिया तथा इंपेक्टफुल प्रोजेक्ट के लिए संजीवनी परिवार का चयन किया गया। अतिथियों ने उन्हें कार्यक्रम की ट्राफी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया ।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में श्रीहास चुरी ने कहा कि आज के समाज में सामाजिक संस्थाओं तथा उनके कार्यकर्ताओं का विशेष महत्व है ।वह समाज में सेतु का काम करता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि अपने कार्य क्षेत्र की सीमा से बाहर जाकर भी विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी लेकर उसके समाधान के लिए कार्य करने का प्रयास करें ।

कार्यक्रम का संचालन लायन किंजल गोसालिया ने किया। जबकि इवेंट मैनेजमेंट लायंस क्लब आफ विरार विकास के सदस्य और विवा कालेज के विद्यार्थियों ने संभाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में यूथ कांग्रेस का विशाल मार्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित...

श्रमिकों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख, कल्याणकारी बोर्ड जुलाई तक बनेगा: मंत्री आकाश फुंडकर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश...

गुजरात में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.97 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और सामग्री जब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम...

गोपालगढ़ किले की स्वामित्व स्थिति और संरक्षण पर 15 दिनों में रिपोर्ट दें: मंत्री आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री...