मुंबई वार्ता संवाददाता

रामलीला उत्सव समिति एवं लोकाधिकार सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष, समाज के सच्चे पुरोधा, अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों का सफल नेतृत्व करने वाले, हज़ारों कन्याओं का विवाह अपनी पुत्री की तरह कर समाजसेवा को नया आयाम देने वाले प्रखर राम भक्त स्वर्गीय चंद्रशेखर आर शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शनिवार को दीप प्रज्वल के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुंबई के घाटकोपर पूर्व लायंस कम्युनिटी हॉल में किया गया।


इस अवसर पर मुंबई ही नहीं, अपितु देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।


प्रमुख अतिथियों में पूर्व सांसद, शिवसेना प्रवक्ता व उपनेता संजय निरुपम,विधायक राम कदम,पूर्व मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, समाजसेवी विजय पंडित,पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अमरजीत मिश्र, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सदविचार मंच के संस्थापक डॉ राधेश्याम तिवारी, महाराष्ट्र एन सी पी नेता श्रीकांत मिश्रा, प्रभाकर निगम, पूर्व चीफ कमिश्नर कस्टम,मनोज कृष्णा पूर्व चीफ कमिश्नर कस्टम मुंबई,उत्कर्ष तिवारी कमिश्नर सी जीएसटी, मनीष मोहन कमिश्नर कस्टम जीएसटी,चंद्रशेखर मिश्रा पूर्व कमिश्नर कस्टम एंड जीएसटी, अखिलेश पांडेय कमिश्नर सी जीएसटी,विवेक पांडेय कमिश्नर कस्टम,संतोष मिश्रा कमिश्नर कस्टम, पी के सिन्हा एडिशनल कमिश्नर सी जीएसटी,पंकज झा डिप्टी कमिश्नर कस्टम,के एस मिश्रा पूर्व कमिश्नर कस्टम मुंबई, ए के गोस्वामी पूर्व एडिशनल कमिश्नर, बी पी शुक्ला पूर्व कमिश्नर कस्टम, डी एन शुक्ला पूर्व डिप्टी कमिश्नर कस्टम, शिव सेना नेता जयप्रकाश सिंह,वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह,वरिष्ठ पत्रकार नवीन पांडेय,प्रो दयानंद तिवारी,पूर्व मंत्री रमेश दुबे के सुपुत्र भवन निर्माता पप्पू दुबे, फिल्म यूनियन अध्यक्ष अशोक दुबे,विजय पुराणिक, उत्तर भारतीय संघ उपाध्यक्ष संजय सिंह,वीरेंद्र मिश्रा,भवन निर्माता रामसूरत पांडेय, धीरज महाराज,शिव नारायण पंडित,डॉ रजनीकांत मिश्र, कांग्रेसी नेता संदीप शुक्ला, एडवोकेट रमेश त्रिपाठी,शिवशंकर मिश्रा,भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, चंद्रकांत मालकर, अनिल निर्मले,पूनम बोराटे, अनिल महाजन, पत्रकार पवन पाठक, उद्यमी संजय मिश्रा,पराग कपाड़िया,राहुल ला बैंक्वेट, जयेश नोडाया,रवि अग्रवाल, रुपराज बाफना, इब्राहिम जिज्ञानी, नवीन रूपारेल, रामबिलास पाठक, दिवाकर मिश्र ,आई पी पांडेय,आर डी सिंह, कलेक्टर पांडेय,कमलेश मिश्रा,जीतेश शाह, जीतेंद्र सिंह, केके पांडेय, दुर्गेश दुबे, समाजसेवक अरुण मिश्रा रमेश पांडेय,सोनू दुबे,राज मिश्रा, उमाशंकर पांडेय, सर्वदेव पांडेय,एस पी सिंह,संतोष सिंह,महेंद्र गिरी, शिव सेना नेता राजेश सिंह, राजकुमार तिवारी, बाबुलनाथ तिवारी,रितेश सिंह, बंसराज मिश्रा, अनिल मिश्रा,बृजेश त्रिपाठी,विमलेश मिश्र,बृजेश शुक्ल,अरविंद शुक्ल,दिनेश सिंह,आशीष तिवारी, ब्रह्मदेव दुबे,संजय दुबे,संजय मिश्रा, रवीश दुबे, अवधेश तिवारी, राम तीरथ शर्मा,देवेंद्र प्रताप सिंह, हरीश पांडेय, बुलट सिंह,विनोद त्रिगुणायत, राकेश अग्निहोत्री, दिव्य प्रकाश तिवारी,प्रदीप मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व राजनीतिक, शिक्षाविद्, साहित्यकार और पत्रकार बंधु सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठजनों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्री शुक्ल जी के ज्येष्ठ सुपुत्र श्री रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रभाकर शुक्ल और प्रशांत शुक्ल,ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ल व समस्त शोकाकुल परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दिया।


सभी ने अद्भुत प्रतिभा के धनी लोकप्रिय समाजसेवी स्व. शुक्ल जी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने चंद्रशेखर आर शुक्ल के असमय निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उनके जीवन को प्रेरणा के रूप में स्मरण किया। और पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।


