वाढवण बंदर प्रकल्प से जुड़े रोज़गार अवसरों के लिएकौशल विकास कार्यक्रम तैयार करें – मंत्री नितेश राणे।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में वाढवण जैसे बड़े बंदरगाह प्रकल्प का निर्माण हो रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। इसका सबसे अधिक लाभ राज्य के तटीय जिलों को मिलेगा। इस प्रकल्प में कुशल कामगारों की आवश्यकता को देखते हुए मत्स्य व्यवसाय और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तुरंत तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय में वाढवण बंदरगाह से जुड़ी रोजगार संभावनाओं और आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंत्री राणे ने की।

इस बैठक में राष्ट्रीय कौशल विकास महामंडल (NSDC) के सलाहकार डॉ. ज्ञानेश्वर मुले ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।मंत्री राणे ने कहा कि पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे बंदरगाह क्षेत्र वाले जिलों में जल्द ही जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में वाढवण बंदरगाह पर उपलब्ध रोजगार अवसरों और आवश्यक प्रशिक्षण की जानकारी दी जाए।

उन्होंने NSDC को निर्देश दिया कि वाढवण बंदरगाह से संबंधित रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र तैयार किया जाए। राज्य में पहले से मौजूद कौशल विकास केंद्रों की इमारतों का उपयोग इस प्रशिक्षण के लिए किया जा सकता है, जिससे स्थान की समस्या हल हो सके और प्रशिक्षण जल्द शुरू किया जा सके। बंदरगाह विभाग इस पहल में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा।

मंत्री राणे ने कहा कि वाढवण बंदरगाह से भारी मात्रा में रोजगार सृजन होगा और इसका लाभ राज्य के युवाओं को मिलना चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना तत्काल बनाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन: महिला आरक्षण पर कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना।

मुंबई वार्ता संवाददाता ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर...

डिलिमिटेशन बिल पर घमासान: आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

मुंबई वार्ता संवाददाता डिलिमिटेशन बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी...

महिला आरक्षण पर राजनीति तेज: वर्षा गायकवाड़ का भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महिला आरक्षण के मुद्दे पर...