मुंबई वार्ता/विपिन शुक्ला

NMIMS शिरपुर कैपस मे शाम 6 बजे कम्प्यूटर साइंस के तीसरे वर्ष के एक छात्र का शव लड़को के छात्रावास मे फंदे से लटका हूआ पाया गया।


सूत्रों से मिली सुचना के अनुसार कुछ दिन पहले अथर्व पुरोहित को विद्यालय द्वारा अनुशासन पालन ना करने की वजह दण्डित किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार और अथर्व पुरोहित के सहपाठी के कथननुसार अथर्व को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर अथर्व पुरोहित अपने गले मे फंदा लगा कर झूल गया।


यह घटना सितंबर 14 शाम की है । घटना वाले दिन संस्था के संस्थापक मुकुल पटेल का जन्मदिन था। उस अवसर पर ऐसी घटना का होना और उस पर पर्दा डालना इशारा करता है कि कहीं न कही किसी बड़ी बात को छुपाने की कोशिश की जा रही है। घटना से कैपस के सभी बच्चों मे डर का माहौल बना हूआ है। इससे पहले भी यहाँ कई घटनाए हो चुकी है जिसे दबा दिया गया था।


