विश्व पर्यावरण दिवस पर मुंबई में चंद्र कुमार बोस करेंगे जनसभा को संबोधित, ग्रीन एनर्जी पर होगा विशेष संवाद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को मुंबई में “वर्तमान ऊर्जा संकट और ग्रीन एनर्जी” विषय पर एक विशेष जागरूकता सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति Netaji Subhas Chandra Bose के पौत्र Chandra Kumar Bose पहली बार मुंबई में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।


जय हिंद सैनिक संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 5 जून को शाम 4 बजे दादर (पूर्व) स्थित आरजू सभागृह, पारसमणी/रत्नमणि बिल्डिंग (कैलाश लस्सी वाला के पास) में आयोजित किया जाएगा।


मुंबई के पूर्व उपमहापौर, जय हिंद सैनिक संस्था के संरक्षक तथा शिवसेना (महायुति) नेता Babubhai Bhavanji ने बताया कि सभा में चंद्र कुमार बोस के साथ सुप्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ Advocate Girish Raut भी उपस्थित रहेंगे और हरित ऊर्जा के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।


भवानजी ने कहा कि हरित ऊर्जा प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होने वाली ऊर्जा है, जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती है। इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा और जैविक ऊर्जा जैसे स्रोत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी के व्यापक उपयोग से प्रदूषण में कमी आती है, ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने में मदद मिलती है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ जैव विविधता भी सुरक्षित रहती है।


उन्होंने राष्ट्रभक्त नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। साथ ही बताया कि चंद्र कुमार बोस 5 से 7 जून तक मुंबई प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों से प्रेरित संस्थाएं यदि उनके कार्यक्रम आयोजित करना चाहती हैं तो वे बाबूभाई भवानजी से संपर्क कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई के UMC हॉस्पिटल में पहली रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल।

मुंबई वार्ता संवाददाता UMC हॉस्पिटल्स, नवी मुंबई ने उन्नत...

NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में यूथ कांग्रेस का विशाल मार्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित...

श्रमिकों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख, कल्याणकारी बोर्ड जुलाई तक बनेगा: मंत्री आकाश फुंडकर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश...