शरीर से भूत-प्रेत निकालने के बहाने सांताक्रूज़ की विवाहित महिला पर खोपोली में अत्याचार।

Date:

■ भोंदू बाबा गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें महिला को महाड के खोपोली ले जाकर उसके शरीर में से भूत प्रेत निकालने का भरोसा दिलाकर उसके साथ बलात्कार किया गया।

सांताक्रूज़ पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद नवी मुंबई से अब्दुर लतीफ़ उर्फ ​​बाबाजान या भोंदू बाबा को गिरफ्तार किया है।

सांताक्रूज़ पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला के पति से नहीं बन रही थी। इसी दौरान महिला बाबाजान के संपर्क में आई। बाबाजान ने कहा, ‘तुम्हारे शरीर में भूत-प्रेत हैं और इससे नकारात्मक ऊर्जा निकल रही है। इन भूतों को जादू-टोना और काला जादू करके निकालना होगा।’ लेकिन इसके लिए हमें नवी मुंबई, खोपोली.स्थित महाड आना होगा।

भूत प्रेत निकालने के बहाने बाबाजान कभी अगरबत्ती का धुआँ देकर, तो कभी कोई और चीज़ देकर उनका यौन शोषण करता रहा। लगभग एक साल तक, महिला बाबाजान के अत्याचार सहती रही। लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव फिल्म सिटी में शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी...