रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

गणेशोत्सव के मौके पर अपने गांव जाकर गणेशोत्सव मनाने के लिए ट्रेन बस में बहुत भीड़ देखी जाती है ।न तो उन्हें ट्रेन में आरक्षण मिल पाता है और न ही बसों में बैठने की जगह ।इन बातों को ध्यान में रखते हुए ( शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष)के विधायक सुनील प्रभु ने उन्हें उनके गांव जाने के लिए लक्जरी बस की व्यवस्था दी । मालाड पूर्व स्थित राहेजा बस स्टैंड से सुनील प्रभु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।


पिछले तीन दिनों में कुल 10 बसें छोड़ी जा चुकी है । इतना ही नहीं अपने गांव जाने वाले गणेश भक्तों के लिए पूजा की सामग्री, रास्ते के लिए नाश्ते का डिब्बा तथा पीने के पानी की भी बोतल दिया गया । सुनील प्रभु के इस कार्य में युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य अंकित प्रभु, विधानसभा संगठक रीना सुर्वे,उप विभाग प्रमुख सुनील गूजर, उप विभाग संगठक रुचिता आरोस्कर उप विभाग संगठक कृष्णा सुर्वे , शाखा प्रमुख अशोक राणे, युवा सेना विभाग अधिकारी प्रशांत मानकर, तथा अपने गांव जाने वाले यात्री उपस्थित थे ।


गणेश भक्तों को सहूलियत दर से बस उपलब्ध कराने में सुशांत पांचाल, सुशांत पावसकर तथा सूरज विश्वकर्मा ने अहम् भूमिका निभाई ।


